Rajkot: कोविड अस्पताल में लगी आग, 5 की झुलसकर मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Rajkot hospital fire: वहीं राजकोट हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे संवेदनाएं उनलोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रहा है।

Avatar Written by: November 27, 2020 11:03 am
PM Narendra Modi

नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) जिले के एक कोविड अस्पताल में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच कोरोना मरीजों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि कई मरीज गंभीर रूप से झुलस गए। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन अस्पताल के मुताबिक मशीनरी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

Shivanand COVID Hospital

राजकोट हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि राजकोट के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों से बहुत दुखी हूं। मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद सुनिश्चित कर रहा है।

बता दें कि यह घटना राजकोट स्थित शिवानंद अस्पताल (Shivanand COVID Hospital) के आईसीयू में हुई है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में 33 मरीज भर्ती थे। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (CM Vijay Rupani) ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।