पीओके पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- थोड़ा इंतजार करो वह खुद भारत के साथ रहने की मांग करेगा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘जम्मू जन संवाद’ को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा है कि थोड़े समय के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर खुद कहेगा कि हमें भारत के साथ रहना है, न कि पाकिस्तान के साथ।

Avatar Written by: June 14, 2020 5:57 pm

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘जम्मू जन संवाद’ को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा है कि थोड़े समय के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर खुद कहेगा कि हमें भारत के साथ रहना है, न कि पाकिस्तान के साथ।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जिस दिन PoK भारत के साथ आने की बात कहेगा उस दिन हमारी संसद का लक्ष्य भी पूरा होगा। उन्होंने अपने संबोधन में पाकिस्तान पर निशाना भी साधा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मौसम बदल चुका है और हमारे चैनल्स मुज़फ्फराबाद-गिलगित का तापमान, दर्जा हरारत बता रहे हैं। ये दर्जा हरारत बताने के करण अब इस्लामाबाद में भी कुछ हरारत महसूस होने लगी है। और, इसलिए वह कुछ जयादा शरारत करने पर भी आमादा है।”

आगे उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब जम्मू-कश्मीर और धारा 370 का सवाल खड़ा होता था तो ज्यादातर देश पाकिस्तान के साथ खड़े होते थे। अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रधानमंत्री जी ने देश की प्रतिष्ठा इतनी बढ़ाई है कि हमें दूसरे देशों के साथ अब मुस्लिम देशों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है।”

Latest