newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिया सुरक्षा इंतजाम का जायजा

रक्षा मंत्री शनिवार को कश्मीर में एलओसी पर फॉरवर्ड एरिया के दौरे पर हैं। इस दौरान वो पाकिस्तान की ओर से जारी युद्धविराम उल्लंघन का जायजा भी लेंगे

नई दिल्ली। शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद उन्होंने वहां सुरक्षा इंतजाम का जायजा भी लिया। इस यात्रा पर उनके साथ सीडीएस बिपिन रावत और सेनाध्यक्ष नरवणे भी मौजूद रहे। बता दें कि रक्षा मंत्री शनिवार को कश्मीर में एलओसी पर फॉरवर्ड एरिया के दौरे पर हैं।

Rajnath Singh Baba Barfani

इस दौरान वो पाकिस्तान की ओर से जारी युद्धविराम उल्लंघन का जायजा भी लेंगे। राजनाथ सिंह बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद दोपहर में दिल्ली लौटेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को राजनाथ सिंह लद्दाख पहुंचे थे।

Rajnath Singh Baba Barfani bipin rawat army

लद्दाख में राजनाथ सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से चीन को चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत की एक इंच जमीन कोई नहीं ले सकता। LAC पर पहुंचकर राजनाथ सिंह ने जवानों का हौसला बढ़ाया। राजनाथ सिंह ने कहा था कि हमें भारतीय सेना पर नाज है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लेह और जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के लिए सबसे पहले लेह पहुंचे थे। रक्षा मंत्री के इस दौरे में फॉरवर्ड एरिया में गए थे। वहां उन्होंने जवानों से मुलाकात कर LAC पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया था।