Farmers Protest: राकेश टिकैत की चेतावनी, कहा-इस बार 4 नहीं 40 लाख ट्रैक्टर आएंगे, लोग बोले-असली आतंकवादी तो…

Farmers Protest: राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा अगला आह्वान संसद मार्च के लिए होगा। अगर कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तो इस बार 4 लाख ट्रैक्टर नहीं बल्कि 40 लाख ट्रैक्टर वहां जाएंगे। ये बयान उन्होंने मंगलवार को राजस्थान के सीकर में एक किसान रैली को संबोधित करते हुए दिया।

Avatar Written by: February 24, 2021 9:55 am
rakesh tikait

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसानों के आंदोलन के पूरे 3 महीने हो चुके है। प्रर्दशनकारी किसानों की मांग जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए दिखे। दरअसल राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा अगला आह्वान संसद मार्च के लिए होगा। अगर कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तो इस बार 4 लाख ट्रैक्टर नहीं बल्कि 40 लाख ट्रैक्टर वहां जाएंगे। ये बयान उन्होंने मंगलवार को राजस्थान के सीकर में एक किसान रैली को संबोधित करते हुए दिया।

इतना ही नहीं राकेश टिकैत ने आगे धमकी भरे लहजे में कहते है कि कान खुलकर सुन ले दिल्ली, ये किसान भी वही हैं और ट्रैक्टर भी वही होंगे। लेकिन अबकी बार आह्वान संसद का होगा। कहकर जाएंगे संसद पर। इस बार चार लाख नहीं चालीस लाख ट्रैक्टर जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान इंडिया गेट के पास के पार्कों में जुताई करेगा और फसल भी उगाएगा।

Rakesh Tikait

वहीं किसान नेता राकेश टिकैत के इस बयान पर लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली। एक यूजर ने राकेश टिकैत को खरी खोटी सुनाते हुए लिखा, ना लोकतांत्रिक मूल्यों की चिन्ता और ना ही संसद की गरिमा का सम्मान……. यह भारत की वह पवित्र भूमि है जहां की मिट्टी ने देश और आम जनता का असम्मान करने वाले अक्खड़-अखाड़ेबाजों को हमेशा धूल चटाई है। याद रहे आंदोलनजीवियों………..मिट्टी अपना धर्म कभी नहीं छोड़ती।