newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लॉन्च करेगा अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट, तैयारियां हुई पूरी

राम मंदिर निर्माण की आधिकारिक जानकारी देने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जल्दी ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्‍च करेगा। जिसके लिए फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर काम चल रहा है। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए राममंदिर निर्माण की गतिविधियों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

लखनऊ। राम मंदिर निर्माण की आधिकारिक जानकारी देने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जल्दी ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्‍च करेगा। जिसके लिए फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर काम चल रहा है। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए राममंदिर निर्माण की गतिविधियों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

ram-mandir

सूत्रों की मानें तो फेसबुक पेज बन गया है, और वेबसाइट डेवलप करने के लिए दी गई है। वहीं ट्विटर हैंडल भी रजिस्टर होने वाला है। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए राममंदिर निर्माण की गतिविधियों को आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही रामलला की आरती और पूजन को भी इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालने पर विचार किया जा रहा है। इससे भक्त ऑनलाइन आरती देख सकें और राम लला के दर्शन कर सकेंगे।

गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 8 अप्रैल को अपना लोगो लॉन्च किया था। ये प्रतीक चिन्ह भगवान श्रीराम की सूर्यवंशी परंपरा को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का फर्जी ट्विटर अकाउंट और वेबसाइट बनाकर लोगों से चंदा मांगने का मामला सामने आया था। इस मामले में ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय की ओर से रामजन्म भूमि थाने में केस भी दर्ज कराया गया है।

ram-mandir

फर्जी वेबसाइट बनाकर धन उगाही करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई थी। इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखकर ट्रस्ट ने आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाने का निर्णय लिया।अयोध्या