newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इस बार गणतंत्र दिवस की झांकी में ताज नहीं, होगी राम मंदिर की झलक, अयोध्या के दीपोत्सव का होगा प्रदर्शन

Rajpath UP Tableau: इस साल राजपथ पर उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) की झांकी(Tableau) में नृत्य करती दो महिलाओं सहित कलाकारों का एक समूह भी दिखेगा। वहीं इसके अलावा भगवान राम(Lord Ram) की वेशभूषा में एक व्यक्ति भी झांकी में दिखेगा।

नई दिल्ली। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ(Rajpath) पर दिखने वाली झांकियों में ताजमहल नहीं बल्कि राम मंदिर की भी झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि राजपथ पर इस साल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की झांकी में प्राचीन शहर अयोध्या को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें अयोध्या की धरोहर, दीपोत्सव की झलक, भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति और पौराणिक ग्रंथ रामायण की विभिन्न घटनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि झांकी के अगले हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की एक प्रतिमा स्थापित होगी और इसके पीछे मंदिर का प्रारूप मौजूद रहेगा। उत्तर प्रदेश की टीम के साथ दिल्ली आए प्रदेश सरकार के एक अधिकारी का कहना है कि, ‘‘अयोध्या हमारा पवित्र स्थान है और श्रद्धालुओं का राम मंदिर मुद्दे से भावनात्मक जुड़ाव रहा है। ऐसे में हमारी झांकी में (अयोध्या) नगर की प्राचीन धरोहर को दिखाया जाएगा।”

Ayodhya tableau

बता दें कि इस साल राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में नृत्य करती दो महिलाओं सहित कलाकारों का एक समूह भी दिखेगा। वहीं इसके अलावा भगवान राम की वेशभूषा में एक व्यक्ति भी झांकी में दिखेगा। शुक्रवार को दिल्ली छावनी स्थित गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक शिविर में कुल 18 राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेशों की कई अलग-अलग झांकियों को मीडिया से अवगत कराया गया।

Ayodhya tableau Balmiki Gujrat

चंदौली जिला निवासी अजय कुमार ने उत्साहित होकर उत्तर प्रदेश की झांकी को लेकर कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि अयोध्या एवं इसकी धरोहर को झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा और इससे अधिक खुशी इस बात की है कि मुझे भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।”

Ayodhya tableau Balmiki UP

वहीं यूपी की झांकी में अयोध्या को दर्शाया जायेगा। झांकी में एक तरफ मिट्टी के बने दीये जलते रहेंगे, जो अयोध्या के दीपोत्सव के प्रतीक होंगे। वहीं, अन्य भित्ति चित्रों में भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाते और शबरी के जूठे बेर खाते, अहिल्या का उद्धार, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाया जाना, जटायू-राम संवाद, लंका नरेश की अशोक वाटिका और अन्य दृश्यों को दिखाया जाएगा।


आज (23 जनवरी) को गणतंत्र दिवस के मौके पर फूल ड्रेस रिहर्सल में इसकी झलक भी देखने को मिली। जिसमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की झांकी में प्राचीन शहर अयोध्या को प्रदर्शित किया गया। इसमें अयोध्या की धरोहर, दीपोत्सव की झलक, भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति और पौराणिक ग्रंथ रामायण की विभिन्न घटनाओं को प्रदर्शित किया गया। इसकी झांकी की आज राजपथ पर झलक दिखी जिससे यह साफ हो गया कि इस बार ताज नहीं अयोध्या उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय है।