छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि ये समय दूरी बनाए रखने का है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग दूरी को खत्म करता है? योग चीजों को जोड़ता या एकसाथ लाता है। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर के बीच की दूरी को समाप्त करता है, जो कई समस्याओं की जड़ है।

Avatar Written by: June 21, 2020 8:16 am

नई दिल्ली। 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने देशवासियों को बधाई दी। योग को लेकर राष्ट्रपति ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि सब को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है।

Ramnath Kovind YOg

राष्ट्रपति ने लिखा..

सुबह किए गए ट्वीट में राष्ट्रपति ने लिखा कि, “सब को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है। मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।”

Modi Yog

पीएम मोदी ने कहा..

पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि, “छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ये दिन एकजुटता का दिन है।ये विश्व बंधुत्व के संदेश का दिन है।”

वहीं पीएम मोदी ने छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस बार यह दिवस अपने घरों में ही मनाएं।

PM Modi Yog

पीएम मोदी ने कहा कि ये समय दूरी बनाए रखने का है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग दूरी को खत्म करता है? योग चीजों को जोड़ता या एकसाथ लाता है। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर के बीच की दूरी को समाप्त करता है, जो कई समस्याओं की जड़ है।

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा..

योग तन और मन, कार्य और विचार तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक माध्यम है। सम्पूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार को मोदी जी ने अपने प्रयासों से वैश्विक स्वीकृति प्रदान करवायी जिससे आज पूरे विश्व ने योग को अपनाया है। योग दिवस की शुभकामनाएं।

इस मौके पर नितिन गडकरी ने एक वीडियो शेयर करते हुए देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि 21 जून 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 दिसंबर 2014 को प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था।

Latest