newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: ‘गधों से शेरों को मरवा दिया…’ नवजोत सिद्धू की कांग्रेस सांसद ने लगाई जमकर क्लास

Punjab Congress: उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का वर्कर बहुत मजबूत है लीडर कमजोर हो सकता है। लेकिन नीचे जो वर्कर है वो ना कभी डरेगा और पीछे हटेगा। वहीं मीडिया द्वारा सिद्धू को चुनाव के लिए हार का जिम्मेदार ठहराए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता बिट्टू का गुस्सा फूट पड़ता है।

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी के कई नेता नवजोत सिंह सिद्धू को जमकर खरी खोटी सुना रहे है। इसी क्रम में लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने नवजोत सिद्धू को निशाने पर लिया है। एक तरफ जहां उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को जमकर खरी-खरी सुनाई। वहीं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि, अब तो लंबी लड़ाई है इतनी जल्दबाजी भी क्या है, जब काम करने का वक्त था जिनको जिम्मेदारी दी गई उन्होंने नहीं किया। हमारे पास टाइम है नवजोत सिंह सिद्धू जैसी गलती ना कर दें। जल्दबाजी में गलती करके झेलने पड़े गलती उससे अच्छा टाइम लेकर फैसला ले।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का वर्कर बहुत मजबूत है लीडर कमजोर हो सकता है। लेकिन नीचे जो वर्कर है वो ना कभी डरेगा और पीछे हटेगा। वहीं मीडिया द्वारा सिद्धू को चुनाव के लिए हार का जिम्मेदार ठहराए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता बिट्टू का गुस्सा फूट पड़ता है। उन्होंने कहा कि सिद्धू का नाम लेते रहोंगे। सिद्धू चला गया है। आपको पसंद है तो अपने टीवी चैनल्स पर बुलाए। लेकिन हमें माफ करो।

यहां देखिए वीडियो-

बता दें कि पंजाब चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। राज्य में पहली बार सत्ता परिवर्तन हुआ और आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराते हुए सरकार बनाई। पंजाब में आप को 90 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को महज 18 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा अकाली दल को 3, भाजपा को 2 और बसपा के खाते में एक सीट आई है।