newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

India Gate पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जलाए गए ट्रैक्टर को लेकर सामने आई ऐसी जानकारी कि आप भी चौंक जाएंगे!

Farmer Protest : ट्रैक्टर(Tractor) को लेकर संदीप भुल्लर(Sandeep Bhullar) ने बताया कि इस ट्रैक्टर को हमने 19 सितंबर को खरीदा था, और इसे इंडिया गेट(India Gate) पर जलाने का फैसला तीन दिन पहले लिया गया था।

नई दिल्ली। सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में किसान बिल के विरोध के नाम पर इंडिया गेट के पास एक ट्रैक्टर ट्रक से ले जाकर आग के हवाले कर दिया गया। बाद में पता चला कि, इस ट्रैक्टर को लाने वाले लोग पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। ट्रैक्टर जल कर खाक हो गया। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां भेजी गईं थी। लेकिन अब इसको लेकर जो जानकारी सामने आई है वो आपको चौंका देगी। बता दें कि किसान बिल के नाम पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में किसान कम राजनीति ज्यादा है। और यही वजह है कि इस ट्रैक्टर का किसी किसान से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। बता दें कि ट्रैक्टर को जानबूझकर इंडिया गेट के पास लाया गया था और उसे जलाकर पूरे देश को दिखाने की कोशिश की गई थी कि देश के किसान मोदी सरकार से बेहद नाराज हैं। हालांकि अपनी साजिश में कांग्रेस के कार्यकर्ता कामयाब होते उससे पहले ही उनकी पोल खुल गई।

Tractor India Gate

बता दें कि जिस ट्रैक्टर को राजपथ पर जलाया गया, उसी ट्रैक्टर को इससे पहले भी कांग्रेसी कार्यकर्ता जला चुके थे। इस ट्रैक्टर को जलाने के लिए, विरोध प्रदर्शन के लिए ही खरीदा गया था। इसको लेकर इंडिया टीवी न्यूज चैनल ने पड़ताल की है और सच का पता लगाया है।

ये थी मंशा

दरअसल कांग्रेसियों की मंशा थी कि अगर राजपथ पर ट्रैक्टर जलेगा तो पूरे देश में संदेश जाएगा कि देश के किसान मोदी सरकार से इतने नाराज हैं कि वो अपना ट्रैक्टर, जो उनकी किसानी का साधन है, उसे तक जला दे रहे हैं। लेकिन ऐसा हो न सका और सच बाहर आ गया कि अपने फायदे के लिए ट्रैक्टर को खरीदकर जलाया गया था।

Tractor Fire India Gate

एक ट्रैक्टर में लगाई दो बार आग

बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो एक इनोवा में बैठकर पंजाब से आए थे, और साथ ही ये ट्रैक्टर लेकर आए थे। इसको लेकर जानकारी सामने आई है कि, ये ट्रैक्टर पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव संदीप भुल्लर के नाम से रजिस्टर्ड है। यह ट्रैक्टर 10 दिन पहले एक किसान से जलाने के लिए खरीदा गया था। कुछ दिन पहले(20 सितंबर) पटियाला और अंबाला बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान इसी ट्रैक्टर को आग लगाया गया था।

वीडियो में देखिए पूरा सच

इस ट्रैक्टर को लेकर संदीप भुल्लर ने बताया कि इस ट्रैक्टर को हमने 19 सितंबर को खरीदा था, और इसे इंडिया गेट पर जलाने का फैसला तीन दिन पहले लिया गया था।