newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पीएम मोदी की इस बात से लगा अंदाजा, लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र में होगा बदलाव?

PM Modi ने कहा कि कमेटी उन प्रयासों को भी देखेगी जो लड़कियों में कुपोषण को कम करने के लिए उठाए जा सकते हैं। बता दें कि भारत(India)में इस वक्त लड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल है, लेकिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं इसे बढ़ा कर 21 साल किया जा सकता है।

नई दिल्ली। ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सातवीं बार तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कोरोना योद्धाओं को नमन किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने देश की बेटियों को भी सलाम किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में लड़कियों की शादी करने की न्यूनतम उम्र बढ़ाई जा सकती है।

red fort pix

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने इसको लेकर एक कमेटी बनाई है और उनके सुझावों को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है। उन्होंने कहा, “हमने अपनी बेटियों की शादी के लिए न्यूनतम आयु पर पुनर्विचार करने के लिए कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की तरफ से रिपोर्ट दिए जाने के बाद हम इस पर उचित फैसला लेंगे।”

marriage

उन्होंने कहा कि कमेटी उन प्रयासों को भी देखेगी जो लड़कियों में कुपोषण को कम करने के लिए उठाए जा सकते हैं। बता दें कि भारत में इस वक्त लड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल है, लेकिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं इसे बढ़ा कर 21 साल किया जा सकता है। महिलाओं को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि, आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं तो लड़ाकू विमानों से आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं।

Modi Red fort namaste

देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं। कोरोना के समय में अप्रैल-मई-जून, इन तीन महीनों में महिलाओं के खातों में करीब-करीब 30 हजार करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।