Red Fort Case: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाल किले पर तलवार लहराने वाले आरोपी को दबोचा

Red Fort Case: दिल्ली पुलिस ने बताया कि, लाल किला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड व्यक्ति मनिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल पीतमपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके घर (स्वरूप नगर में) से दो तलवारें बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Avatar Written by: February 17, 2021 9:31 am
Red Fort

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक मनिंदर सिंह ( Maninder Singh) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तलवार भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक मनिंदर सिंह उर्फ मोनी दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है। आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस लाल किले हिंसा के मामले दीप सिद्धू, धर्मेंद्र सिंह हरमन समेत कई आरोपियों को दबोचा था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, लाल किला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड व्यक्ति मनिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल पीतमपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके घर (स्वरूप नगर में) से दो तलवारें बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली में शामिल कुछ लोग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहुंच गए थे। इसके बाद कई जगहों पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प भी देखने को मिली।