newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

JEE Main Result 2022: JEE Main सत्र-1 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

JEE Main Result 2022: राष्ट्रिय परिक्षण एजेंसी ने JEE Main की जून सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 23 जून 2022 को किया था। परीक्षा के पहले दिन बी आर्किटेक्चर के पेपर कंडक्ट किये गए। इसके बाद 24 जून से 30 जून 2022 तक बीटेक और बीई के पेपर्स कंडक्ट किये गए।

नई दिल्ली। राष्ट्रिय परिक्षण एजेंसी यानि की NTA ने JEE Main 2022 की सत्र एक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। JEE Main 2022 का रिजल्ट बीती रात ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट JEE Main की ऑफिसियल पोर्टल पर भी चेक कर सकते हैं। जिन छात्रों ने इस बार इंजिनियरिंग की प्रवेश परीक्षा JEE Main सत्र-1 में भाग लिया था वो अपना रिजल्ट JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई ही JEE Main की परीक्षा ?

राष्ट्रिय परिक्षण एजेंसी ने JEE Main की जून सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 23 जून 2022 को किया था। परीक्षा के पहले दिन बी आर्किटेक्चर के पेपर कंडक्ट किये गए। इसके बाद 24 जून से 30 जून 2022 तक बीटेक और बीई के पेपर्स कंडक्ट किये गए। आपको बता दें कि JEE Main देश की तीसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इस साल 9 लाख से अधिक छात्रों ने JEE Main के लिए आवेदन किया है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए देशभर के विभिन्न स्थानों पर JEE Main प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था।

राष्ट्रिय परिक्षण एजेंसी ने हाल ही में JEE Main के आंसरशीट को जारी किया था ताकि परीक्षार्थी अपना मूल्यांकन खुद कर सकें। छात्र कब से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे ताकि वो कॉलेज में अपना दाखिला ले सकें। अब परिणाम जारी होने के बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। अब छात्र अपने मार्क्स के आधार पर अपने मनपसंद कॉलेज में अपना एडमिशन करवा सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें JEE Main का रिजल्ट?

परीक्षा में शामिल रहे छात्र इन दिशा-निर्देशों का पालन कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

सबसे पहले छात्र JEE Main  की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JEE Main  2022 सत्र 1 रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी जा रही जानकारी को फिल कर के लॉगिन करें।
इसके बाद रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।

इन वेबसाइट पर भी चेक करें रिजल्ट 

www.jeemain.nta.nic.in 2022
nta.ac.in
ntaresults.nic.in result 2022