newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, राजनीतिक हस्तियों ने ट्वीट कर जताया शोक

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ऋषि कपूर का अचानक चला जाना काफी हैरान करने वाला है। वह एक शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक शानदार इंसान भी थे। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।

मुंबई। बालीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानदारी दी। अमिताभ ने लिखा कि इस खबर से वह टूट गए हैं। ऋषि कपूर के निधन पर देश भर में शोक की लहर है। देश के राजनेता भी अभिनेता ऋषि कपूर की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

ऋषि कपूर के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत… ऐसे थे ऋषि कपूर जी थे। वो खुद में प्रतिभा का पावरहाउस थे। उनसे हुई अपनी बातचीत को याद करूंगा । वह फिल्मों और भारत की प्रगति में काफी लगन रखते थे। उनके निधन से दुख है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ऋषि कपूर का अचानक चला जाना काफी हैरान करने वाला है। वह एक शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक शानदार इंसान भी थे। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया। राहुल गांधी ने लिखा कि ये हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुख देने वाला है, एक और लिजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए। एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। कितना भयानक नुकसान हुआ..शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।