newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लोकआस्था के महापर्व पर छठ व्रतियों के बीच रोहित कुमार सिंह ने किया पूजन सामग्री वितरण

बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया गया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की छठ लोकआस्था का महापर्व है।

नई दिल्ली। बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया गया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की छठ लोकआस्था का महापर्व है। आज पूरे विश्व में पूर्वांचल में मनाए जाने वाले छठ पर्व की लोकप्रियता बढ़ रही है परंतु योगी सरकार के द्वारा छठ पर्व पर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।

Devotees gather on the banks of the Sabarmati river to worship the Sun god during the Chhath Puja

रोहित कुमार सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार को छठ पर्व पर राज्य स्तरीय छुट्टी की घोषणा करनी चाहिए। सिंह ने कहा की छठ पर्व पर योगी सरकार को घाट पर समुचित व्यवस्था करना चाहिए। सिंह ने कहा की युवा चेतना जनता के सुख-दुःख में पूरी ताकत के साथ खड़ी है।

Devotees perform the rituals during the Chhath Puja festival at River Yamuna

रोहित कुमार सिंह ने कहा की युवा चेतना सामाजिक परिवर्तन हेतु संकल्पित है। सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में धर्म के आधार पर भाजपा सियासत कर रही है परंतु विकास पर कोई ध्यान नहीं है। सिंह ने कहा की 2022 में उत्तर प्रदेश में महापरिवर्तन सुनिश्चित है।

Devotees perform the rituals during the Chhath Puja festival at River Yamuna

छठव्रतियों के बीच सूप, नारियल और ईख का वितरण किया गया। पूरे जनपद से हज़ारों छठव्रतियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अजय राय मुन्ना, बैजू राय, अजय ओझा, राम व्यास राय, जमाल हस्नैन डंपू, निखिल पांडेय, सन्नी तिवारी, चमचम तिवारी, रवि बिंद, मोनु राय, प्रियांशु राय निरहुआ, बबलू राय, नकुल राय, शिवपाल यादव, जिशान अहमद अंसारी, सीता पासवान, कृष्णानंद यादव आदि उपस्थित रहे।