newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रविदास जयंती पर बोले युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक- भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु समाज के हर तबके को करना होगा समृद्ध

Birth Anniversary of Sant Ravidas: रोहित सिंह ने कहा की भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु समाज के हर तबके को समृद्ध करना होगा। उन्होंने संत रविदास के विचारों को अपनाने को लेकर कहा कि, संत रविदास के विचारों पर चलकर ही भारत को समृद्ध बनाया जा सकता है।

प्रयागराज। शुक्रवार को प्रयागराज माघमेला क्षेत्र में सन्मार्ग शिविर में रविदास जयंती समारोह का शुभारंभ युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने संत रविदास के फोटो पर पुष्पांजलि कर किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की संत रविदास मानवता के पुजारी थे उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु अथक प्रयास किया। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि युवा चेतना संत रविदास के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में व्यापक परिवर्तन हेतु प्रयत्नशील है। सिंह ने कहा की युवा चेतना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का है। उन्होंने कहा की सभी राजनीतिक पार्टियां संत रविदास के नाम का उपयोग वोट हेतु कर रही है परंतु हम समाज में सुधार लाने हेतु संत रविदास के सिद्धांतों पर काम कर रहे हैं। रोहित कुमार सिंह ने कहा की युवा चेतना पिछड़ों-दलितों को मज़बूत करने हेतु संकल्पित है।

Ravidas Jayanti

सिंह ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु समाज के हर तबके को समृद्ध करना होगा। उन्होंने संत रविदास के विचारों को अपनाने को लेकर कहा कि, संत रविदास के विचारों पर चलकर ही भारत को समृद्ध बनाया जा सकता है। वहीं इस समारोह की अध्यक्षता पंडित सुरेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर संदीप ब्रह्मचारी आपा, नरोत्तम सिंह बागी, राजीव पासवान, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Ravidas Jayanti modi

 

गौरतलब है कि देश भर में रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। रविदास जयंती को प्रकाश उत्सव के रूप में भी मनाते हैं। इस अवसर पर बड़ी-बड़ी शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं, जिन्हें नगर कीर्तन भी कहा जाता है। इन शोभा यात्राओं में गुरु रविदास जी के शिष्य उनके दोहे और विचारों को जो कि वाणी के रुप में संग्रहित हैं, उनका गायन करते हैं।