आरएसएस प्रमुख ने किया दो बच्चों के कानून का समर्थन, फैसला लेगी सरकार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने एक बड़ा बयान दिया है। सरसंघचालक चार दिवसीय प्रवास पर बुधवार रात से मुरादाबाद में हैं। गुरूवार को प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मसलोम पर विमर्श किया।

Avatar Written by: January 17, 2020 2:15 pm

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने एक बड़ा बयान दिया है। सरसंघचालक चार दिवसीय प्रवास पर बुधवार रात से मुरादाबाद में हैं। गुरूवार को प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मसलोम पर विमर्श किया। इस दौरान जिज्ञासा सत्र का आयोजन किया गया जिसमें उनसे कई सवाल जवाब किए गए।

Mohan Bhagwat

इसी दौरान एक प्रश्न के उत्तर में संघ प्रमुख ने देश में दो बच्चों के कानून का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पर फैसला सरकार को लेना है। संघप्रमुख ने कश्मीर में धारा 370 और CAA का भी समर्थन किया।

RSS chief Mohan Bhagwat

जिज्ञासा सत्र में संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के चुनिंदा 40 पदाधिकारी उपस्थित थे। इसमें संघ प्रमुख से कई प्रश्न किये गए जिनमें राम मंदिर निर्माण में संघ की भूमिका और 370 व CAA को लेकर कई थे। मोहन भागवत ने यह भी कहा कि मंदिर के लिए ट्रस्ट निर्माण होते ही संघ का काम पूरा हो जाएगा और संघ खुद को इससे अलग कर लेगा।

RSS chief Mohan Bhagwat

आज के सत्र में क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ संघ की बैठक होगी। शनिवार को मकर संक्रांति उत्सव में संघ प्रमुख मोहन भागवत सामूहिक बौद्धिक ज्ञान देंगे।