अयोध्या फैसले से पहले आरएसएस का बड़ा कदम, रद्द किए अहम कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या मामले में फैसले से पहले कई अहम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। आरएसएस ने अपने प्रचारकों को अपने अपने केंद्रों पर मौजूद रहने के लिए कहा है। संघ के इस नवंबर महीने में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या मामले में फैसले से पहले कई अहम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। आरएसएस ने अपने प्रचारकों को अपने अपने केंद्रों पर मौजूद रहने के लिए कहा है। संघ के इस नवंबर महीने में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इन सभी को निरस्त कर दिया गया है।
संघ ने अपने सभी प्रचारको को 17 नवंबर तक अपने केंद्रों को रुकने के लिए कहा है। इस बीच उनके बाहर के कार्यक्रम निरस्त रहेंगे। 4 नवंबर को अयोध्या में दुर्गा वाहिनी का शिविर प्रस्तावित था जिसे भी निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह विहिप के त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम के बाद लखनऊ में एक एकल कुंभ कार्यक्रम आयोजित होना था।
इस कार्यकम को 17 नवंबर से आयोजित किया जाना था। इसे भी रद्द कर दिया गया है। देश के दूसरे हिस्सों में भी होने वाले कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।हरिद्वार में 21 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच प्रचारकों की बैठक आयोजित होने वाली थी। इस बैठक को भी रद्द कर दिया गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूरा ध्यान अयोध्या मामले में है। ऐसे में संघ किसी दूसरे कार्यक्रम में फिलहाल ऊर्जा लगाना नहीं चाहता है।