दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट ने मांगा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का समय

सूत्रों के अनुसार, पायलट खेमे के सदस्य माने जाने वाले विधायक पी. आर. मीणा ने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार द्वारा उनसे किए जाने वाले सौतेले व्यवहार से सोनिया गांधी को अवगत कराने के लिए उनसे मिलने की मांग की थी।

Avatar Written by: July 12, 2020 10:30 am
Sachina Pilot Sonia Gandhi

नई दिल्ली। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने पार्टी प्रमुख से मिलने के लिए समय मांगा है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से रविवार को मिली है। सूत्रों ने बताया कि पायलट के खेमे के करीब एक दर्जन विधायक एनसीआर-दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ठहरे हुए हैं। पायलट शनिवार को दिल्ली आए थे।

sachin pilot
सूत्रों के अनुसार, पायलट खेमे के सदस्य माने जाने वाले विधायक पी. आर. मीणा ने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार द्वारा उनसे किए जाने वाले सौतेले व्यवहार से सोनिया गांधी को अवगत कराने के लिए उनसे मिलने की मांग की थी। इसी बीच मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार देर रात जयपुर में अपने आधिकारिक आवास पर अपने मंत्रियों की बैठक बुलाई और सभी पार्टी विधायकों को उन्हें समर्थन पत्र देने को कहा। इस कार्य के लिए वरिष्ठ मंत्रियों को चुना गया है।

sachin pilot
हालांकि पायलट खेमे के मंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए। दरअसल सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान की सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत दिखाने के लिए शनिवार रात 8:30 बजे कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई। लगभग 2 घंटे चली इस बैठक में राजस्थान सरकार के डिप्टी सीएम सचिन पायलट मौजूद नहीं थे। क्योंकि वो दिल्ली में थे। मीटिंग के जरिए अशोक गहलोत ने सरकार पर अपनी पकड़ दिखानी चाही, लेकिन सचिन पायलट की गैरहाजिरी ने कई सवाल खड़े कर दिए।

Ashok Gahlot Sachin Pilot

हालांकि इस बीच शनिवार को जब सीएम अशोक गहलोत से पूछा गया कि क्या राजस्थान कांग्रेस में किसी तरह का टकराव है तो उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री कौन नहीं बनना चाहता है। हमारे यहां 5 से 7 लोग सीएम पद के दावेदार होंगे। लेकिन जब कोई एक CM बन जाता है तो बाकी उसके साथ हो जाते हैं। हमारे यहां तो कोई विवाद ही नहीं है। हमारे यहां घोर शांति है।