भोपाल की BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत खराब, दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

Sadhvi Pragya Singh Thakur: सांसद प्रज्ञा(Sadhvi Pragya) के कार्यालय से जानकारी मिली है कि अस्पताल में होने की वजह से वह एनआईए(NIA) कोर्ट नहीं जा सकीं। लेकिन कोर्ट की अगली तारीख पर वह प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखेंगी।

Avatar Written by: December 20, 2020 3:56 pm

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की हालत खराब हो गई है। इसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से रेटिना के पिछले हिस्से में इंफेक्शन को लेकर प्रज्ञा ठाकुर अपना इलाज करवा रही हैं। ये इलाज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। इसकी जांच के लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अक्सर दिल्ली जाती रहीं। इसी रूटीन चेकअप के लिए जब दो दिन पहले प्रज्ञा ठाकुर दिल्ली पहुंचीं, तो उनकी हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कर लिया गया। प्राथमिक जांच के अलावा उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया। बता दें कि कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि साध्वी प्रज्ञा को पूरी तरह स्वस्थ होने तक एम्स ही में रहना होगा।

Sadhvi Pragya

इस बीच, सांसद प्रज्ञा के कार्यालय से जानकारी मिली है कि अस्पताल में होने की वजह से वह एनआईए कोर्ट नहीं जा सकीं। लेकिन कोर्ट की अगली तारीख पर वह प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखेंगी।

aiims

बता दें कि शुक्रवार को साध्वी प्रज्ञा को मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट में पेश होना था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वो कोर्ट नहीं पहुंचीं। फिलहाल जब तक भाजपा सांसद पूरी तरह से ठीक नहीं हो जातीं, तबतक वो एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी।

Latest