सपा नेता अबू आजमी पर तलवार से केक काटने और सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन न करने का आरोप

अबू आजमी पर तलवार से केक काटने और सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन न करने का आरोप लग रहा है। बता दें कि अबू आसिम आजमी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष है।

Avatar Written by: August 10, 2020 1:37 pm
Abu Azmi

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अबू आसिम आजमी एक बार फिर विवादों में घिर गए है। दरअसल 8 अगस्त को सपा नेता आजमी का जन्मदिन था। अब उनके जम्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। अबू आजमी पर तलवार से केक काटने और सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन न करने का आरोप लग रहा है। बता दें कि अबू आसिम आजमी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष है।

Abu azmi SP leader

इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तरीके से अबू आजीम अपने समर्थकों के साथ बिना मॉस्क के जन्मदिन मना रहे हैं और केक काट रहे हैं वहीं इसमें सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ते हुए साफ देखा जा सकता है।

Abu Azmi

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बेहद तेज है,महाराष्ट्र में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,15,332 हो गई है। राज्य में शनिवार को 12,822 मामले सामने आये थे, जो किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। रविवार को सामने आये मामले किसी एक दिन में आई दूसरी सर्वाधिक संख्या है।