newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण, मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि संबित पात्रा को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता को कोविड-19 के लक्षण सामने आए थे।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पात्रा में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं। जिसके बाद उन्हें गुरूग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि संबित पात्रा को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता को कोविड-19 के लक्षण सामने आए थे। पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाला भाजपा का एक लोकप्रिय चेहरा हैं।

Sambit Patra

पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया है- आप जल्द ठीक हों संबित भाई।

वहीं हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संबित पात्रा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

बता दें कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई है, जिनमें से 86,110 सक्रिय मामले हैं, 67,692 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है।