newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पार्टी से निकाले जाने के बाद बरसे संजय झा, कहा कांग्रेस की ट्रोल आर्मी ज्यादा अनैतिक हो रही है

राजस्थान में मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर संजय झा लगातार सचिन पायलट का पक्ष लेते आ रहे हैं और कई बार कह चुके हैं कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए था।

नई दिल्ली। इन दिनों देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में बगावत, और बाहर जाने का सिलसिला जोरों पर है। पार्टी के काफी दिग्गज नेता और प्रवक्त रहे संजय झा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया है। बाहर जाने का कारण अनुशासनहीनता बताई गई है। वहीं राजस्थान में सचिन पायलट पार्टी के सिरदर्द बने ही हैं।

Sanjay jha Sachin Pilot

ऐसे में पार्टी से बाहर जा चुके संजय झा ने कांग्रेस की ट्रोल आर्मी पर जमकर निशाना साधा है। संजय झा ने अपने एक ट्वीट संदेश मों लिखा, “कांग्रेस ने ही कांग्रेस पार्टी को कोर्ट में खड़ा कर दिया, हुर्रे!” संजय झा ने कांग्रेस पार्टी पर यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के समर्थक उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं और कांग्रेस की ट्रोलिंग राइट विंग की ट्रोलिंग से भी ज्यादा अनैतिक हो रही है।

Sanjay jha

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता’’ के आरोप में 3 दिन पहले पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। संजय झा ने एक समाचारपत्र में एक लेख लिखा था जिसमें उन्होंने देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की आलोचना की थी। इसके कुछ दिन बाद उन्हें कांग्रेस से निलंबित किया गया है। पार्टी पर सवाल खड़े करने वाले संजय झा पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद भी लगातार कई कांग्रेस नेताओं और शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि संजय झा ने अपने एक ट्वीट संदेश में यह भी लिखा है कि उनकी निष्ठा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति बनी रहेगी।

राजस्थान में मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर संजय झा लगातार सचिन पायलट का पक्ष लेते आ रहे हैं और कई बार कह चुके हैं कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए था। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के अपने 2 विधायकों को पार्टी से बाहर करने की घोषणा की है, इसपर संजय झा ने एक बार फिर से चुटकी ली है।