newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई पर संजय राउत का आया रिएक्शन, कंगना रनौत पर भी कही ये बड़ी बात

मुंबई (Mumbai) में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (Retired Navy Officer Madan Sharma, ) पर हुए हमले को लेकर रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की प्रतिक्रिया सामने आई है।

नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (Retired Navy Officer Madan Sharma) पर हुए हमले को लेकर रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की प्रतिक्रिया सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए राउत ने कहा कि महाराष्ट्र एक बड़ा राज्य है। ये किसी के भी साथ हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि यूपी में कितने पूर्व सैनिकों पर हमले हुए हैं? मगर रक्षामंत्री ने उन्हें फोन नहीं किया।

Sanjay Raut, Shiv Sena

महाराष्ट्र सरकार का मानना है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर हमला नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में कानून का हमेशा सम्मान किया जाता है। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया गया, चाहे वे जिस भी पार्टी से जुड़े हों।

राउत ने यह भी कहा कि आप जिस तरह से बात करते हो, कीचड़ उछालते हो और उसके बाद अगर लोगों के मन में गुस्सा पैदा होता है फिर आप उसे सरकार से क्यों जोड़ रहे हो। अगर किसी ने हमला किया है तो हमें पूछ कर तो नहीं किया है न। इतना बड़ा महाराष्ट्र है ये किसी के भी साथ हो सकता है।

संजय राउत ने कंगना पर कही ये बात 

वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने अभिनेत्री से जारी विवाद पर कहा कि हमने कंगना के ऊपर बात करना बंद कर दिया है। जिसको जो करना है कर लीजिए। हम सुनेंगे पर बोलेंगे नहीं लेकिन हर बात को हम नोट करेंगे। देख रहे हैं कि कौन सी पार्टी देश और महाराष्ट्र के बारे में क्या सोचती है और उनकी सोच कितनी बुरी है।