इंस्टाग्राम पर अश्लील चैट करने पर केस दर्ज, साइबर सेल ने शुरू की जांच

दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर ‘बॉयज लॉकर रूम’ पर की गई अश्लील चैट को लेकर केस दर्ज कर लिया है। ‘बॉयज लॉकर रूम’ इंस्टाग्राम पर बनाए गए एक अकाउंट का नाम है, जिस पर कुछ स्कूली बच्चे अश्लील चैट कर रहे थे।

Avatar Written by: May 5, 2020 11:24 am

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर ‘बॉयज लॉकर रूम’ पर की गई अश्लील चैट को लेकर केस दर्ज कर लिया है। ‘बॉयज लॉकर रूम’ इंस्टाग्राम पर बनाए गए एक अकाउंट का नाम है, जिस पर कुछ स्कूली बच्चे अश्लील चैट कर रहे थे। इतना ही नहीं इस ग्रुप में लड़कियों की फोटो डालकर गैंगरेप करने की बात की जा रही थी।

Instagram Boomrang slomo

जिसके बाद एक ट्वीटर यूजर ने ग्रुप के स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर डाल दिए। सोशल मीडिया पर ये स्क्रीन शॉट वायरल हो गया। इस ग्रुप पर की जा रही चैट को लेकर लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। बताया रहा था कि इस ग्रुप के ज्यादातर बच्चे साउथ दिल्ली से हैं। वहीं मामले को दाक्षिणी दिल्ली पुलिस ने साइबर सेल से जांच करने के लिए कहा था।

इसके बाद मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईटी एक्ट 66 और 67A के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम को चिट्ठी लिखकर ग्रुप से जुड़ी डिटेल मांगी है। वहीं, मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस भी जारी किया है। अब इंस्टाग्राम पर ये ग्रुप डीएक्टिवेट हो गया है।

आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल ने इस मामले पर ट्वीट कर कहा, ”इंस्टाग्राम पर “boys locker room” नाम के एक ग्रुप के स्क्रीनशॉट देखे। ये हरकत एक घिनौनी,अपराधी और बलात्कारी मानसिकता का प्रमाण है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी कर रहे हैं। इस ग्रुप के सभी लड़के अरेस्ट होने चाहिए, एक कड़ा संदेश देने की जरूरत है।”