नई दिल्ली। चिकन की बात जब भी होती है तो मुंह में पानी आ जाता है। बहुत से लोगों को चिकन खाना पसंद होता है। आज के समय में कोई शाकाहारी है, कोई मांसाहारी, कोई बस वीगन डाइट लेता है तो कोई बस अंडे खाता है। खैर कौन क्या खायेगा ये तो इंसान की अपनी पर्सनल चॉइस है। इन दिनों ट्विटर पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप चिकन की एक प्रजाति जिसे टर्की कहा जाता है को देख सकते हैं। वैसे तो टर्की का मीट काफी टेस्टी होता है और खूब पसंद भी किया जाता है। लेकिन आज जिस वीडियो के बारे में हम बताने जा रहे हैं ये चिकन को लेकर आपकी सोच पर जरूर एक अलग छाप छोड़ देगा। ये वीडियो इतना भावुक है कि बहुत से लोग इस वीडियो को देखने के बाद या तो शाकाहारी हो गए या वीगन हो गए।
क्या है इस वीडियो में ?
दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक टर्की चिकन दिख रहा है। इस टर्की चिकन को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये रो रहा है। वीडिओ में दिख रहा ये शख्स उस टर्की बर्ड के सिर पर हाथ फेरकर उसे दिलासा दे रहा है कि कुछ नहीं होगा सब ठीक हो जायेगा। ये टर्की बर्ड बार-बार अपनी आंखें बंद कर रहा है जैसे मानों उसे ये महसूस हो रहा हो कि वो एक सुरक्षित हाथों में है, और अब उसका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता है।
If everyone who was planning on eating #turkey for #Thanksgiving tomorrow saw this, MANY of them would leave them off their plates. Pls RT! ??? pic.twitter.com/AOR9UqEL4F
— John Oberg (@JohnOberg) November 24, 2021
Omg.. I was about to cry ? guess who’s not eating turkey this year… ??
— L!l $hady (@Lilshady907) November 24, 2021
It is not a “product” it is a living animal. I look forward to the day when animal agriculture is no longer. I believe it will happen. We just have to teach our children. Thank you for your posts, we appreciate them.
— Tania Jacobs (@tanjacobs) November 24, 2021
वीडियो हो रहा वायरल
टर्की चिकन का ये वीडियो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। अब तक कई हजार लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। कई सारे लोगों ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दिए हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर करने के लिए उस शख्स का शुक्रिया भी अदा किया है तो कुछ लोगों ने मांसाहारी होने के लिए माफी भी मांगी है। लोगों ने कहा कि जानवरों को जिंदा देख कर ज्यादा ख़ुशी होती है।
Oh poor thing . I am so sorry . Please forgive us. Amen.
— Dao Muendorn (@daomuendorn) November 24, 2021