newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amit Shah: शाह का बड़ा ऐलान, अब महिला कर्मचारियों को मिलेगा दो साल का चाइल्ड केयर अवकास

Amit Shah: शाह ने आगे कहा कि इन नियमों के लागू होने के उपरांत कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति की आयु को 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किया जाएगा। इसके अलावा महिला कर्मचारियों को एक से दो साल तक का चाइल्ड केयर अवकास भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे विशेतौर पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी महिला कर्मियों को हित पहुंचेगा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज केंद्रीय महिला कर्मचारियों के हित में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर भी केंद्रीय सिविल सेवाएं लागू होंगी। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दे दी है। आगामी दिनों में इस संदर्भ में अधिसूचना भी लाई जाएगी। इसे आगामी एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। ध्यान रहे कि केंद्रीय गृह मंत्री ने पुलिस आवास के उदघाटन के अवसर पर उक्त ऐलान किया है। माना जा रहा है कि इसके तहत अब केंद्रीय कर्मचारियों को की सेवानिवृत्ति की आयू को 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष किया जा सकता है।

शाह ने आगे कहा कि इन नियमों के लागू होने के उपरांत कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति की आयु को 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किया जाएगा। इसके अलावा महिला कर्मचारियों को एक से दो साल तक का चाइल्ड केयर अवकास भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे विशेतौर पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी महिला कर्मियों को हित पहुंचेगा, चूंकि इसके तहत उनके बाल शिक्षा भत्ता में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। वहीं, शाह ने केंद्र सरकार के कदमों के फलस्वरूप आतंकी गतिविधियों में आई गिरावट का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नक्सली और आतंकवादी हमलों में भारी कमी आई है। उन्होंने दावा किया कि नौ हजार से अधिक आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।