
नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत के इंपोर्टेड माल वाले बयान पर अब विवाद शुरू हो गया है। शिवसेना शिंदे गुट की महिला नेता शाइना एनसी ने एफआईआर दर्ज करा दी है। सावंत ने शाइना एनसी को इंपोर्टेड माल कहा था। जिसके बाद शाइना भड़क गईं थी और उन्होंने पलटवार करते हुए कहा था कि मैं महिला हूं, माल नहीं। दूसरी तरफ शिवसेना की महिला नेताओं ने सावंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सावंत के आपत्तिजनक कमेंट पर कार्रवाई के लिए शाइना मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिवसेना यूबीटी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। दूसरी तरफ शिवसेना की अन्य महिला नेताओं ने भी अरविंद सावंत की इस टिप्पणी का जबर्दस्त विरोध किया है।
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena leader Shaina NC arrives at Nagpada police station to register a complaint against Shiv Sena (UBT) leader and MP Arvind Sawant over his “imported maal” remark.
(Video: Office of Shaina NC) pic.twitter.com/oJmfi8yRnC
— ANI (@ANI) November 1, 2024
वहीं, शिवसेना प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से अरविंद सावंत ने महिलाओं पर टिप्पणी की है वो कहीं से भी बर्दाश्त योग्य नहीं है। आज लक्ष्मी माता देवी पूजन के दिन आप महिलाओं के लिए माल जैसे शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। क्या यही आपकी संस्कृति है? यह बाला साहेब ठाकरे के विचारों के खिलाफ है। बाला साहेब महिलाओं को रण रागिनी कहते थे और आप महिलाओं को माल कहकर बुला रहे हैं। अपने घर में क्या आप अपनी मां, बहन और बेटी को यही कहकर बुलाते हैं? अरविंद सावंत को सभी महिलाओं से अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी मांगनी होगी। इसके साथ ही वहां मौजूद सभी महिला नेताओं ने अरविंद सावंत माफी मांगों के नारे लगाने शुरू कर दिए।
मुंबई: एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट की नेता शाइना एनसी को ‘इम्पोर्टेड माल’ बताने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत के बयान पर शिवसेना प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने प्रतिक्रिया दी। pic.twitter.com/BzH5ZZAjuy
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 1, 2024
उधर, इस मामले को तूल पकड़ता देख अब अरविंद सावंत ने सफाई दी है। सावंत ने कहा कि मैंने उनका नाम नहीं लिया है। मैंने सिर्फ इतना कहा कि जो कोई बाहरी व्यक्ति है वह यहां नहीं चलेगा, इंपोर्टेड माल नहीं चलेगा। मीडिया पर बरसते हुए सावंत ने कहा कि बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करना मीडिया का धंधा है। मैं 55 साल से राजनीति में हूं। मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। शाइना मेरी दोस्त रही हैं, उन्होंने मेरे लिए चुनाव प्रचार किया है। मैं उनका सम्मान करता हूं।