Shashi Tharoor: शशि थरूर ने दिया किरण मजूमदार शॉ के ट्वीट का करारा जवाब, यूजर्स ने की जमकर तारीफ

Shashi Tharoor: दरअसल किरण मजूमदार शॉ ने बीते शनिवार को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने  कांग्रेस नेता शशि थरूर को टैग किया था। किरण मजूमदार ने अंग्रेजी में एक पूरा पैरा लिखा था। उस पैरा का टाइटल था..अंग्रेजी में एक अद्भुत वाक्य।

Avatar Written by: May 1, 2022 11:45 am

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर को उनकी अंग्रेजी के लिए जाना जाता है। वो अंग्रेजी में भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं कि उनसे भाषा में पार पाना नामुमकिन लगता है। सोशल मीडिया पर अक्सर वो अपनी अंग्रेजी को लेकर ही सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर वो टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। दरअसल इस बार कांग्रेस नेता शशि थरूर  ने दवा कंपनी बॉयोकॉन की चीफ किरण मजूमदार शॉ को करारा जवाब दिया है। किरण मजूमदार शॉ ने शशि थरूर से पंगा लेने की कोशिश की लेकिन थरूर ने ऐसा जवाब दिया कि शायद वो अब उनसे पंगा लेने से पहले 10 बार सोंचेंगे। थरूर के जवाब को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

दरअसल किरण मजूमदार शॉ ने बीते शनिवार को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने  कांग्रेस नेता शशि थरूर को टैग किया था। किरण मजूमदार ने अंग्रेजी में एक पूरा पैरा लिखा था। उस पैरा का टाइटल था..अंग्रेजी में एक अद्भुत वाक्य। उन्होंने लिखा-मुझे नहीं पता कि परिवार के डॉक्टरों ने अवैध रूप से भ्रमित करने वाली लिखावट कहाँ से हासिल की। फिर भी जिसने भी ये वाक्य बनाया है वो वोकैबलरी जीनियस होना चाहिए। पोस्ट में लिखा था-वाक्य का पहला शब्द एक अक्षर लंबा, दूसरा दो अक्षर, तीसरा तीन अक्षर, आठवां.. आठ अक्षर और बीसवां शब्द 20 अक्षर लंबा है।

शशि थरूर से दिया करारा जवाब

इस पोस्ट का करारा जवाब देते हुए थरूर ने लिखा- काश किरण.. तुम्हारे पैरा का आखिरी शब्द गलत है। incomprehensibleness  कोई शब्द नहीं होता है..। सही incomprehensibility होता है जो 19 लेटर्स का होता है। जिसका अर्थ होता है अचिंतनीयता। अब सोशल मीडिया पर थरूर का करारा जवाब वायरल हो रहा है। हर कोई शशि के अंग्रेजी ज्ञान की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि अंग्रेजी में शशि थरूर से पंगा लेने के लिए डिक्शनरी साथ होनी चाहिए।