नई दिल्ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव लगातार सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साध रहे है। सोशल मीडिया के जरिए शिवपाल यादव लगातार अखिलेश पर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच आज एक बार फिर ईद के मौके पर शिवपाल ने सपा प्रमुख पर वार किया है। एक तरफ जहां उन्होंने ईद की मुबारकबाद दी। वहीं दूसरी ओर अखिलेश को इशारों ही इशारों में तंज कसते हुए नजर आए। इसके साथ ही उनका दर्द भी छलक कर सामने आया है। आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन चुनाव में कम सीटे सीटे मिलने की वजह से शिवपाल यादव अखिलेश यादव से खफा भी हो गए थे। मगर चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद चाचा शिवपाल भतीजे अखिलेश के खिलाफ हमला बोले रहे है और खूब खरी खोटी भी सुना रहे है।
इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को अखिलेश यादव का बिना नाम लिए इशारों ही इशारों में तंज कसते हुए लिखा, अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया!, इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी!हमने उसे चलना सिखाया..और वो हमें रौंदते चला गया..एक बार पुनः पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद।
अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया!
इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी!हमने उसे चलना सिखाया..
और वो हमें रौंदते चला गया..
एक बार पुनः पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद।— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 3, 2022
इससे पहले सोमवार को शिवपाल यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से आजम खान का पुराना वीडियो शेयर साझा किया था। जिसमें वो आजम खान के प्रति संवेदना जताते हुए लिखा, ”अच्छी और ईमानदार सोच हमेशा अपने मुकाम पर पहुंचती है! मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा।”
अच्छी और ईमानदार सोच हमेशा अपने मुकाम पर पहुंचती है!
मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा। pic.twitter.com/v8j9YTt2Zo— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 2, 2022