newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कांग्रेस को झटका, ‘दलबदल’ में ‘आप’ ने पटका

कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राम सिंह नेता जी और विनय शर्मा (पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के पुत्र) ने आम आदमी पार्टी जॉइन की।

नई दिल्ली। कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राम सिंह नेता जी और विनय शर्मा (पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के पुत्र) ने आम आदमी पार्टी जॉइन की। मगर यह संख्या यही रुकी नहीं है।

Arvind Kejriwal Manish Sisodia PC Delhi

इसके साथ ही इसके अलावा दिल्ली के कुछ और नेताओं जैसे जय भगवान, दीपू चौधरी, राजकुमारी ढिल्लन ने भी आम आदमी पार्टी जॉइन की। आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में यह जॉइनिंग हुई।

यह वे नेता हैं जो कांग्रेस में कद्दावर पदों पर रह चुके हैं।  राम सिंह बदरपुर से 3 बार विधायक रह चुके हैं और कांग्रेस के ही विनय शर्मा जो कि पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले इन नेताओं का कहना है कि वो आम आदमी पार्टी के काम से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

इससे पहले लगातार पांच बार विधायक रहे कांग्रेस के शोएब इकबाल और उनके बेटे आले इकबाल भी आम आदमी पार्टी का दामन पकड़ चुके हैं।