newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shraddha Murder Case : क्या हत्या के बाद आफताब ने दिल्ली के तालाब में श्रद्धा का सिर फेंका? गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

Shraddha Murder Case : तालाब बेहद गहरा बताया जा रहा है तो यहां सिर के सर्च ऑपरेशन में गोताखोरों को काफी मशक्तत करनी पड़ सकती है। श्रद्धा का सिर मिलना इस पूरे केस के लिए और दिल्ली पुलिस के लिए काफी जरूरी है। श्रद्धा का सिर मिलने के बाद मरने वाली लड़की की पहचान स्थापित हो पाएगी।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। श्रद्धा की हत्या का आरोपी उसका बॉयफ्रेंड आफताब पुलिस की जांच के दौरान नई-नई बातें बता रहा है। अब इस मर्डर केस में नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस एक तालाब में श्रद्धा का सिर तलाश रही है। जी हां, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मैदान गढ़ी स्थित इस तालाब में श्रद्धा का सिर हो सकता है। शुरू में यह खबर सामने आई थी कि दिल्ली पुलिस सिर को तलाशने के लिए तालाब के पानी को खाली करवा रही है। शुरू में दिल्ली पुलिस की टीम नगर निगम की टीम के साथ इस तालाब को खाली करवाने के प्रयास में थी। आसपास के लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि करीब 100 टैंकर पानी तालाब से निकाले भी गए थे। लेकिन बाद में दिल्ली पुलिस ने अपनी इस योजना को बदल दिया। लेकिन अब दिल्ली पुलिस गोताखोरों की मदद से इस तालाब में श्रद्धा के सिर की तलाश करेगी। जानकारी के अनुसार इस तालाब की गहराई करीब 25 से 30 फीट हो सकती है।

श्रद्धा का सिर कहां हो सकता है ? खुद आफताब ने बताया

आपको बता दें श्रद्धा के हत्यारोपी उसके बॉयफ्रेंड आफताब से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि खुद आरोपी आफताब ने यह लीड दी है कि अगर पुलिस इस तालाब में आसपास जांच करें तो उसे सिर मिल सकता है। जिसके बाद पुलिस इस तालाब में श्रद्धा का सिर ढूंढ रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि यह तालाब काफी पुराना है और इसकी गहराई काफी ज्यादा है। इन लोगों ने मीडिया को यह भी जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस की टीम सुबह से आई हुई थी। कुछ देर तक पानी निकालने के बाद पुलिस वापस चली गई अब पुलिस गोताखोरों की मदद ले सकती है और इस तालाब में श्रद्धा के सिर की तलाश तेज हो सकती है। इस तालाब का नाम मडूनी तालाब बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के पास पुख्ता जानकारी है कि श्रद्धा का सिर इसी तालाब में फेंका गया था। अब पुलिस इस तालाब की खोजबीन में जुटी हुई है।

अब चूकि यह तालाब बेहद गहरा बताया जा रहा है तो यहां सिर के सर्च ऑपरेशन में गोताखोरों को काफी मशक्तत करनी पड़ सकती है। श्रद्धा का सिर मिलना इस पूरे केस के लिए और दिल्ली पुलिस के लिए काफी जरूरी है। श्रद्धा का सिर मिलने के बाद मरने वाली लड़की की पहचान स्थापित हो पाएगी। आफताब को उसके गुनाहों की सजा दिलाने के लिए फॉरेंसिक तथा अन्य तकनीकी तरीकों से लड़की की पहचान का स्थापित होने काफी जरूरी है। यह सिर दिल्ली पुलिस के लिए आफताब के खिलाफ बड़ा सबूत भी होगा। श्रद्धा की हत्या मई के महीने में ही हो गई थी।

अब तक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है। जिसकी तलाश जारी है। 17 हड्डियां अब तक मिल चुकीं इस मामले में पुलिस लगातार सबूत जुटा रही है। इस बीच पुलिस ने अब तक 17 हड्डियां बरामद की हैं। हालांकि, यह सभी हड्डियां श्रद्धा की ही थीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इन हड्डियों को जांच के लिए लैब में भिजवाया गया है। पुलिस हत्यारोपी आफताब से आगे की पूछताछ में जुटी हुई है और कड़ियों को जोड़कर नए सुरागों की तलाश की जा रही है।