श्रीकांत शर्मा ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ

देशभर में फैल रही नागरिकता संशोधन कानून की आग को कम करने के लिए बीजेपी ने जागरूकता अभियान का आगाज कर दिया है। बीजेपी ने जनता को नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में करने के लिए भाजपा के कद्दावर नेताओं को जनता के बीच उतार दिया है।

Avatar Written by: January 4, 2020 5:27 pm

नई दिल्ली। देशभर में फैल रही नागरिकता संशोधन कानून की आग को कम करने के लिए बीजेपी ने जागरूकता अभियान का आगाज कर दिया है। बीजेपी ने जनता को नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में करने के लिए भाजपा के कद्दावर नेताओं को जनता के बीच उतार दिया है। वहीं इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

Priyanka Gandhi

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी मैदान में उतर चुके हैं हालांकि इस के कारण वो लगातार धारा 144 का उल्लंघन कर रहे हैं। बता दें, शनिवार को प्रियंका गांधी ने यूपी के मुज्जफरनगर पहुंची जहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। हालांकि प्रियंका गांधी की इस सहानुभूति को सिर्फ राजनीति माना जा रहा है।

Up cabinet Minister shrikant sharma

दरअसल ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस पर बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ है।शनिवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस समेत विपक्ष ने शांत उत्तर प्रदेश को आग लगाई। अब जब सरकार ने दंगाइयों पर कार्रवाई शुरू की तो वो उनके पीछे खड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अतिवादी और हिंसा में लिप्त संगठनों का बचाव कर रही है। उसका हाथ साफ तौर पर दंगाइयों के साथ है।

shrikant sharma

इतना ही नहीं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने अफवाह गैंग के साथ मिलकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भ्रम फैलाने का काम किया। उसके बाद पीएफआई जैसे अतिवादी संगठन ने सुसंगठित तरीके से यूपी को हिंसा और दंगे की आग में झोंका। हिंसा करने वाले लोग प्रशिक्षित थे। सरकार के पास ऐसे पुख्ता सबूत हैं जो इसकी पुष्टि के साथ संगठन की संलिप्तता को भी साबित करते हैं। इस संगठन में ऐसे लोग शामिल हैं जो पहले प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी में रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार ने ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जिन्होंने हिंसा फैलाई। सपा-बसपा और कांग्रेस ने हिंसा को अपना मूक समर्थन दिया। हिंसा में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन विपक्ष खासकर नकली गांधी ऐंड कंपनी के लोग दंगाइयों का महिमामंडन कर रहे हैं। उनके नेता दंगाइयों के घर जा रहे हैं और शांति की राह पर आगे बढ़ चले प्रदेश में फिर से अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। यह स्थिति बहुत शर्मनाक है।

इसके साथ-साथ उन्होंने कहा प्रदेश में विरोध करने की पूरी स्वतंत्रता है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा और आगजनी करने का अधिकार किसी को नहीं है। हिंसा में शामिल लोगों पर कानून अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा। विपक्ष को भी राजनीति करने का पूरा अधिकार है, लेकिन वह प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ न करे। दंगाइयों का महिमामंडन बंद करे और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाये रखने के प्रयासों में सहयोग करे।