Punjab Election: सिद्धू ने दिल्ली सीएम को दी बहस की चुनौती, केजरीवाल ने भगवंत मान का नाम कर दिया आगे; फिर…

Punjab Election: अवैध खनन, शराब माफिया और नौकरी के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सिद्धू ने आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल को बहस करने की चुनौती दी थी। सिद्धू की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मैं सिद्धू की इस चुनौती को स्वीकार करता है और मेरी तरफ भगवंत मान सिद्धू से बहस करेंगे।

अविनाश तिवारी Written by: December 20, 2021 3:32 pm
Bhagwant man

नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलचल तेज है। बयानबाजी कर एक-दुसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘ढोंगी’ कहा था और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बहस की चुनौती भी दी थी। अरविन्द केजरीवाल ने सिद्धू के इस चुनौती को स्वीकार कर लिया लेकिन इस डिबेट को लेकर अरविन्द केजरीवाल ने एक और मोड़ दे दिया है। इसके बाद सिद्धू ने केजरीवाल पर हमला बोला।

siddhu

आपको बता दें कि, अवैध खनन, शराब माफिया और नौकरी के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सिद्धू ने आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल को बहस करने की चुनौती दी थी। सिद्धू की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मैं सिद्धू की इस चुनौती को स्वीकार करता है और मेरी तरफ भगवंत मान सिद्धू से बहस करेंगे। हालांकि सिद्धू ने केजरीवाल को चुनौती दी थी लेकिन भगवंत मान का नाम आगे किये जाने से सिद्धू ने एक बार फिर उनपर हमला बोला।

नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल के इस बयान के अखबार की कटिंग शेयर करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भगवंत वो सीएम नहीं हैं जो बादल ब्लैक लिस्टेड विधायक दीप मल्होत्रा ​​के साथ शराब माफिया चला रहे हैं, दिल्ली में ब्लैक फार्म कानून को अधिसूचित करने वाले वो (भगवंत मान) नहीं थे !! दिल्ली हवाई अड्डे के लिए आकर्षक मार्गों पर बादल बसों की अनुमति कौन दे रहा है? आओ बहस करो मेरे साथ…. बहाना !!


दरअसल एक वक्त ऐसा भी था जब सीएम केजरीवाल और नवजोत सिंह सिद्धू की नजदीकियों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू आप ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन चुनाव नजदीक आते ही सिद्धू और केजरीवाल के बीच जुबानी जंगल चल रही है। इतना ही नहीं, दोनों की लड़ाई ट्विटर पर भी जारी है।

Latest