दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने की महिलाओं से अपील तो स्मृति ईरानी ने संभाला मोर्चा और दिया मुंहतोड़ जवाब

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनकी उस टिप्पणी के लिए निशाना साधा, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि महिलाएं मतदान करने को लेकर पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। ईरानी ने ट्विटर पर इस तरह की टिप्पणी करने के उनके इरादों पर सवाल उठाया।

Avatar Written by: February 8, 2020 1:12 pm
Smriti Irani and Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनकी उस टिप्पणी के लिए निशाना साधा, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि महिलाएं मतदान करने को लेकर पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। ईरानी ने ट्विटर पर इस तरह की टिप्पणी करने के उनके इरादों पर सवाल उठाया।

Smriti Irani and Arvind Kejriwal

स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, “आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है? हैशटैग महिलाविरोधीकेजरीवाल।”

इससे पहले, केजरीवाल ने कड़ी सुरक्षा के बीच राजपुरा ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद, आप के राष्ट्रीय संयोजक ने एक ट्वीट में कहा, “सभी को जाकर अपना वोट डालना चाहिए। यह किसी भी पार्टी के लिए हो सकता है, लेकिन सभी को मतदान करना चाहिए। मैं विशेष रूप से महिलाओं से बाहर निकलने और मतदान करने का आग्रह करता हूं। कभी-कभी ऐसा होता है कि महिलाएं घर पर रहती हैं और वोट नहीं डालती हैं। किसी को भी आज घर पर नहीं होना चाहिए।”

Kejriwal babarpur

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी।