newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Digvijay Singh: ‘…तो स्मृति ईरानी कट्टर हिंदू कैसे?’ ये सवाल पूछकर यूजर्स के निशाने पर आए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

दिग्विजय ने ये तो लिखा कि स्मृति का अपमान वो नहीं कर रहे, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस टिप्पणी पर नाराज नजर आए। इन यूजर्स ने कांग्रेस और दिग्विजय के रोल को लेकर तमाम कटाक्ष किए। एक यूजर ने तो उनकी पत्नी अमृता राय के साथ पहले वायरल हो चुकी तस्वीरें तक पोस्ट कर सवाल दाग दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का निशाना बने हैं। इसकी वजह उनका ताजा बयान है। दिग्विजय सिंह ने इस बयान में मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी से सवाल दागा है। उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सवाल पूछा था। उस ट्वीट में लिखा गया था कि पाकिस्तानी से शादी करके सानिया मिर्जा पाकिस्तानी, भारतीय से शादी करके सोनिया इटालियन, पारसी से शादी कर इंदिरा गांधी मुसलमान, लेकिन पारसी से शादी करके स्मृति ईरानी कट्टर हिंदू। ये भक्तों का साधारण पाखंड है। इसी को रीट्वीट करते हुए दिग्विजय ने स्मृति से पूछा कि इस बारे में उनका जवाब क्या है।

बता दें कि बीते दिनों स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल किए थे। स्मृति ने कहा था कि कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल राहुल नहीं गए। हालांकि, वहां राहुल गए थे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ये आरोप भी लगाया था कि कांग्रेस को कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष की प्रतिमा लगाना पसंद नहीं आया। कांग्रेस ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिग्विजय ने इसी वजह से स्मृति से ये सवाल पूछा। हालांकि, दिग्विजय ने साथ ही अपने ट्वीट में ये भी लिखा कि उनका इरादा स्मृति का किसी भी तरह अपमान करना नहीं है।

digvijay-singh

दिग्विजय ने ये तो लिखा कि स्मृति का अपमान वो नहीं कर रहे, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस टिप्पणी पर नाराज नजर आए। इन यूजर्स ने कांग्रेस और दिग्विजय के रोल को लेकर तमाम कटाक्ष किए। एक यूजर ने तो उनकी पत्नी अमृता राय के साथ पहले वायरल हो चुकी तस्वीरें तक पोस्ट कर सवाल दाग दिया। यूजर्स ने दिग्विजय के स्मृति के बारे में किए गए ट्वीट पर किस तरह अपनी नाराजगी जताई, ये आप नीचे देख सकते हैं।