सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष, अगले छह महीने में चुना जाएगा नया प्रेसिडेंट

आखिरकार कांग्रेस (Congress) में पार्टी नेतृत्व की मांग को लेकर बवाल मचा अब थमते दिख रहा है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी।

Avatar Written by: August 24, 2020 6:55 pm
Sonia gandhi

नई दिल्ली। आखिरकार कांग्रेस (Congress) में पार्टी नेतृत्व की मांग को लेकर बवाल मचा अब थमते दिख रहा है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। अब अगले छह महीने के भीतर कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चयन होगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में इसपर फैसला लिया गया है। आज CWC की करीब 7 घंटे बैठक चली।

Sonia Gandhi congress

बता दें कि कांग्रेस में नेतृत्व संकट के बीच आज कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक चल रही थी। इस दौरान नेतृत्व के सवाल पर खुलकर बात हुई। बैठक के दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि वो अब आगे पार्टी अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहती हैं। लेकिन कई नेताओं ने उन्हें पद पर बने रहने की अपील की थी।

sonia gandhi

गौरतलब है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को नया अध्यक्ष चुनने के लिए भी कहा था। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी समेत कई नेताओं ने सोनिया गांधी से पद पर बने रहने की अपील की थी।

Latest