newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: अखिलेश के विधायक अबरार अहमद के बिगड़े बोल, ब्राह्मण और क्षत्रिय को बताया चोर, तो लोगों ने बजा दी बैंड

Uttar Pradesh: मीडिया से बातचीत में अबरार अहमद ने कहा, चुनाव जीतने के लिए उन्हें ब्राह्मणों और क्षत्रियों के वोट की जरूरत नहीं है, उनके बिना भी वह जीत सकते हैं।इतना ही नहीं अबरार अहमद ब्राह्मण और क्षत्रिय जाति के वोटर को ‘चोट्टा’ बोल देते हैं। 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में जहां सभी सियासी दल जनता को लुभाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जातिगत समीकरण साधने की कोशिश कर रहे हैं। अखिलेश यादव कभी मंदिरों का दौरा कर रहे हैं, तो कभी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों का आयोजन कर रहे हैं। लेकिन अखिलेश यादव की इन उम्मीदों पर अब उन्हीं की पार्टी के नेता बंटाधार करने में लगे हुए है। एक तरफ जहां सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन किया। वहीं दूसरी ओर एक अब सपा विधायक अबरार अहमद (SP MLA Abrar Ahmed) ने विवादित बयान दिया है। दरअसल अबरार अहमद ने ब्राह्मणों और क्षत्रियों को लेकर बेहद अमर्यादित भाषा में विवादित बयान दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Abrar Ahmed

मीडिया से बातचीत में अबरार अहमद ने कहा, चुनाव जीतने के लिए उन्हें ब्राह्मणों और क्षत्रियों के वोट की जरूरत नहीं है, उनके बिना भी वह जीत सकते हैं।इतना ही नहीं अबरार अहमद ब्राह्मण और क्षत्रिय जाति के वोटर को ‘चोट्टा’ बोल देते हैं। वायरल वीडियो में इसौली सपा विधायक कह रहे हैं कि मुसलमान ही उनके वास्तविक वोटर्स हैं। बता दें कि अबरार अहमद यूपी के सुल्तानपुर जिले की इसौली विधानसभा सीट से सपा विधायक हैं।

लोगों ने लगाई अबरार अहमद की जमकर लताड़

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सपा विधायक अबरार अहमद जमकर क्लास लगा डाली। इतना ही नहीं सपा विधायक अबरार अहमद के बहाने लोगों ने अखिलेश यादव को भी जमकर खरी खोटी सुना डाली।