newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मौत से सिर्फ 48 घण्टे दूर खड़े निर्भया के गुनहगार जमकर बक रहे गालियां!

निर्भया के गुनहगार के होश फाख्ता हैं। जैसे-जैसे फांसी का वक्त नजदीक आ रहा है उनकी घबराहट बढ़ती जा रही है। निर्भया का गुनाहगार अक्षय अपशब्द बकने लगा है।

नई दिल्ली। निर्भया के गुनहगार के होश फाख्ता हैं। जैसे-जैसे फांसी का वक्त नजदीक आ रहा है उनकी घबराहट बढ़ती जा रही है। निर्भया का गुनाहगार अक्षय अपशब्द बकने लगा है। अक्षय का जेल के बड़े अधिकारियों को गालियां देता है। उसे अपनी फांसी के जिम्मेदार दो ही अधिकारी मालूम होते हैं। उसे लगता है कि सुप्रीटेंडेंट और डीजी उसकी फांसी पर कोर्ट का साथ दे रहे है।

Nirbhaya case

उसको हर पल डेथ वारंट का डर सता रहा है। उसे हमेशा यही लगता है कि उसका अंत करीब आ गया है। सीनियर अधिकारी हाथ में उसका डेथ वारंट लेकर आ रहे हैं। वह हमेशा बेचैन रहता है। इसी बेचैनी में अक्षय ज्यादातर समय जेल में ही घूमता रहता है।

Nirbhaya mother

निर्भया के गुनहगार पवन को भी पता है कि अब उसे कोई बचा नहीं सकता है। वह अब भगवान में सहारा ढूंढ रहा है। वह अपनी जिंदगी के आखिरी लम्हों में जमकर पूजा पाठ करने लगा है। पर जेल स्टाफ के साथ जमकर गाली गलौज करता है।

Nirbhaya case

निर्भया का दोषी नंबर विनय चित्रकारी के सहारे वक्त बिताता है। उसने जेल की दीवारों पर भगवान हनुमान का शानदार चित्र उकेरा है। उसे भी लगता है कि जेल के अधिकारी उसकी फांसी चाहते हैं। वह डॉक्टरों को गालियां देता है।

Akshay Pil

निर्भया का गुनहगार मुकेश सबसे ज्यादा टेंशन में रहता है और वो किसी से बात भी नहीं करता है।