newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर किया गया पथराव, कोच का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया पत्थर

Vande Bharat Express: अभी ट्रेन दाधापारा स्टेशन पार की कर पाई थी कि सी-9 कोच के सीट नंबर 20 के शीशे से किसी चीज के टकराने की तेज आवाज आई। इससे यात्री घबरा गए। किसी शरारती तत्व ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की थी। इससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी देश को एक के बाद एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दे रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी देशभर से वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की खबरें सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार सुबह एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव का शिकार हुई। चलती ट्रेन पर पथराव होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ कोच की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। जानकारी अनुसार आज जब वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर के दाधापारा के पास से गुजर रही थी, तब कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर डाला।

आपको बता दें कि पथराव के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी सीटों से नीचे हो गए कि कहीं उन्हें चोट न लग जाए।घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अब तक पथराव में 5 कोच के 9 विंडो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। घटना शाम 7:17 बजे की है। ट्रेन नागपुर से छूटकर बिलासपुर पहुंचने वाली थी।

गौरतलब है कि अभी ट्रेन दाधापारा स्टेशन पार की कर पाई थी कि सी-9 कोच के सीट नंबर 20 के शीशे से किसी चीज के टकराने की तेज आवाज आई। इससे यात्री घबरा गए। किसी शरारती तत्व ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की थी। इससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर ट्रेन को रोका गया। तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने उतरकर देखा पर अंधेरे की वजह से कुछ भी नजर नहीं आया। इस पर उन्होंने सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। जैसे ही वंदे भारत में पत्थरबाजी की सूचना आई, आरपीएफ में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।