newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: चरणजीत चन्नी होंगे पंजाब के नए CM, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

Punjab New CM: चरणजीत चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह को नेता चुन लिया गया है। इसकी जानकारी पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्विटर के जरिए दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट करके बताया है कि “कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे।”

नई दिल्ली। शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल गया। कैप्टन के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसको लेकर रविवार को सस्पेंस खत्म हो गया हैं। चरणजीत सिंंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसकी जानकारी पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्विटर के जरिए दी। चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह को नेता चुन लिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट करके बताया है कि “कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे।” चरणजीत सिंंह सूबे के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री होंगे। अब वे साढ़े छह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

अमरिंदर सिंह ने दी शुभकामनाएं

कैप्टन अमरिंदर सिंह (जिन्होंने कल पंजाब के CM पद से इस्तीफा दिया था) ने नामित सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं दीं है, उन्होंने ट्वीट में कहा है कि “उम्मीद है कि वे सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।”

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी विधायक सुखजिंदर रंधावा को राज्य का नए मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरें सामने आई। सूत्रों ने यह भी कहा कि दो उपमुख्यमंत्री होने जा रहे हैं।

वहीं पंजाब मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण करने के सवाल पूछे जाने पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि, मेरा नहीं लेकिन शपथ ग्रहण किसी का जरूर होगा।

चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक प्रीतम कोटभाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, सभी विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान के सामने सुखजिंदर रंधावा को मुख्यमंत्री के लिए नामित किया है। वे मुख्यमंत्री बनेंगे।

इससे पहले अंबिका सोनी ने यह कहते हुए मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया था कि वह चाहती हैं कि पंजाब में एक सिख मुख्यमंत्री बने।