newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुंबई की एक फार्मा कंपनी में गैस लीक होने की खबर से मचा हड़कंप

इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्वीट कर कहा है कि हालात नियंत्रण में हैं। सभी संभव और जरूरी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में निसर्ग तूफान के बाद अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला एक और हादसा हो गया। बता दें कि मुंबई में की एक फार्मा कंपनी में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। गैस लीक की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बीएमसी के अनुसार गैस लीकेज की जांच जारी है।

Mumbai Gas Leak

बीएमसी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, ‘हमें संदिग्ध गैस रिसाव की कुछ शिकायतें मिली हैं। ये शिकायतें चेंबूर, घाटकोपर, कंजूरमार्ग, विखरोली और पवई से आई हैं। कृपया घबराएं नहीं और लोगों को भी ना डराएं। स्थिति पर नजर रखने के लिए 13 अग्नि उपकरणों को एहतियात के तौर पर सक्रिय किया गया है।’

Mumbi BMC Tweet Gas Leak

इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्वीट कर कहा है कि हालात नियंत्रण में हैं। सभी संभव और जरूरी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने भी लोगों से भयभीत नहीं होने की अपील करते हुए खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लेने की सलाह दी।

cm Uddhav Thackrey

बता दें कि मुंबई में हाल ही में निसर्ग तूफान ने भीषण तबाही मचाई थी। इस तूफान की वजह से जगह-जगह पेड़ गिर गए थे, जिसकी वजह से बिल्डिंग और कारों समेत काफी नुकसान हुआ था। इसके अलावा मामले में भी महाराष्ट्र देश का सबसे प्रभावित राज्य है। यहां लगातार कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र में 80 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं।