newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने भाजपा पर लगाया दिल्ली हिंसा का आरोप, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

दिल्ली में हो तांडव ने सभी के दिलों में खौफ पैदा कर रखा है। इस दिन के बवाल में अब 35 लोगों की मौत चुकी है।

नई दिल्ली। दिल्ली में हो तांडव ने सभी के दिलों में खौफ पैदा कर रखा है। इस दिन के बवाल में अब 35 लोगों की मौत चुकी है। वहीं विपक्ष इस पूरे मामले में कहीं न कहीं भाजपा को जिम्मेदार बता रहे है। वहीं अब स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने भी बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश में आग लगवा दिया है।

abhishek brahmchari

दरअसल एक प्रेस से बात करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की हमारा देश सर्व धर्म संभाव के भाव में विश्वास रखने वाला देश है। लेकिन धर्म के नाम पर देश को बांटने का प्रयास हो रहा है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अमेरिका के राष्ट्रपति की मौजूदगी में जिस तरह देश की राजधानी में तांडव हुआ वो निंदनीय है। सरेआम दिल्ली की सड़कों पर हत्या हुई गृह मंत्री अमित शाह चुप रहे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अमित शाह को इस्तीफ़ा देना चाहिए।

PM Narendra Modi

इसके साथ ही स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास का दावा करते हैं और ये क्या हो रहा है आख़िर मोदी चुप क्यों हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सरकार के संरक्षण में दंगे हो रहे हैं। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आखिर ऐसा क्यों किया इस पर भाजपा कोई जवाब क्यों नहीं दे रही है।

BRICS 2019 pm modi brazil

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के निर्माण में सभी धर्म के लोगों का योगदान रहा है परंतु भाजपा यह मानने को तैयार नहीं है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतिहास माफ नहीं करेगा।