newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bageshwar Dham News: धीरेंद्र शास्त्री के सपोर्ट में उतरे बाबा रामदेव, कहा-कुछ पाखंडी लोग…

Bageshwar Dham News: रामदेव ने आगे कहा, कि मीडिया वालों को ज्यादा फोन नहीं करता। लेकिन मैंने कुछ को बोला। भाई सब जगह पाखंड मत देखो। कुछ ये भी देख लो। ये सच है जो दिख रहा है आंखों से ये एक प्रतिशत है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीते कुछ दिनों विवादों में घिरी है। उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा है। लेकिन इसी बीच अब  योग गुरु बाबा रामदेव पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सपोर्ट में आ गए हैं। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही उनके चमत्कारों का भी समर्थन किया। रामदेव ने कहा कि दूसरे धर्म के लोगों पर कोई सवाल नहीं उठता है। हर जगह पाखंड मत देखो। उन्होंने कहा कि, आजकल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पीछे कुछ पाखंडी टूटकर पड़े है और बोले रहे है कि ये भगवान की कृपा क्या है, बालाजी की कृपा क्या है।

योग गुरु ने कहा कि, बालाजी की कृपा क्या है, यदि ये बिना आंखों के देखनी हो रामभद्राचार्य जी में देख लो। ये राम जी कृपा, हनुमान जी कृपा सनातन संस्कृति का चमत्कार क्या है। और फिर बाहर की आंखों से देखना हो तो फिर रामभद्राचार्य जी के शिष्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछे। जहां तक तर्क-वितर्क की बात है जिनको तर्क-वितर्क करना हो महाराज जी के पास आ जाओ। और जिनको चमत्कार देखना है वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास देख लो।

रामदेव ने आगे कहा, कि मीडिया वालों को ज्यादा फोन नहीं करता। लेकिन मैंने कुछ को बोला। भाई सब जगह पाखंड मत देखो। कुछ ये भी देख लो। ये सच है जो दिख रहा है आंखों से ये एक प्रतिशत है। उन्होंने पाखंड करते है तो ये मुल्ला-मौलवी करते है। इतना पाखंड करते है कि मां-बहन, बेटियों के साथ दुराचार करते है और अपने मजहब को भी नहीं छोड़ते। हलाला करते है दुराचार की परिकाष्ठा है। वहीं दिखाई नहीं देता।