Dangerous Sea: इस समुद्र में तैरना बन सकता है आपके लिए मौत की वजह, जानिए आखिर क्या है पूरा सच

Dangerous Sea: वैज्ञानिक ने खुलासा किया कि इस पूल में बिल्कुल भी ऑक्सीजन नहीं है और यही वजह है कि यहां पर किसी भी जीव का जिंदा रहना नामुमकिन है। वैज्ञानिकों ने लाल सागर की सतह पर एक 10 फीट लंबे खारे पूल की खोज की है, जो समुद्री जीवों और मनुष्यों के लिए बेहद खतरनाक है। 

Avatar Written by: July 24, 2022 4:01 pm

नई दिल्ली। समुद्र के पास घूमना किसको पसंद नहीं है। बहुत से लोगों को समुद्र के रहस्यों के बारे में स्टडी करना बेहद ही पसंद होता है। फिर चाहे वो कोई नया रहस्यमयी जीव हो या फिर समुद्र से जुड़ी कोई बात। आपको बता दें कि लाल सागर में पाया गया दुर्लभ खारा पूल के पानी का स्वाद बेहद ही नमकीन है। इस पूल की खोज कुछ वैज्ञानिकों की एक टीम ने की है, इस टीम का ही हिस्सा रहे एक वैज्ञानिक ने खुलासा किया कि इस पूल में बिल्कुल भी ऑक्सीजन नहीं है और यही वजह है कि यहां पर किसी भी जीव का जिंदा रहना नामुमकिन है। वैज्ञानिकों ने लाल सागर की सतह पर एक 10 फीट लंबे खारे पूल की खोज की है, जो समुद्री जीवों और मनुष्यों के लिए बेहद खतरनाक है।

वैज्ञानिकों ने की गजब की खोज

ये अनोखा पूल हद से ज्यादा नमकीन है। ये खोज पृथ्वी पर जीवन की सीमाओं का पता लगाने में मदद कर सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मियामी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक पूल की खोज की है जिसको ‘डेथ पूल’ कहा जा सकता है। इस रिसर्च  से पता चला कि ब्राइन पूल में कोई ऑक्सीजन नहीं है जिसके कारण से यह किसी भी समुद्री जीव को तुरंत मौत के घाट उतार सकता है। टीम ने रिमोटली ऑपरेटेड अंडरवाटर व्हीकल के इस्तेमाल से 1,770 मीटर की गहराई पर इस पूल को ढूंढा हैं।

तैरने वाली किसी भी चीज की जान है खतरें में 

क्या आपने इससे पहले ऐसे किसी समुद्र के बारे में सुना था जिसकी सतह पर एक घातक पूल मौजूद है जो उसमें तैरने वाली किसी भी चीज को मार सकता है। समुद्र की इतनी गहराई पर आम तौर पर ज्यादा लाइफ खतरे में  होता है। वैज्ञानिक ने कहा कि यह खोज भविष्य में वैज्ञानिकों को यह पता लगाने में मदद कर सकती है कि लाखों साल पहले हमारे ग्रह पर महासागरों का निर्माण कैसे हुआ था।