अमेरिका में नए भारतीय राजदूत होंगे तरणजीत संधू, हर्षवर्धन श्रृंगला की लेंगे जगह

वरिष्ठ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में श्रीलंका में भारत के राजदूत हैं। तरणजीत सिंह अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। बता दें कि हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

Avatar Written by: January 15, 2020 10:35 am
Taranjit Singh Sandhu

नई दिल्ली। वरिष्ठ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में श्रीलंका में भारत के राजदूत हैं। तरणजीत सिंह अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। बता दें कि हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

Taranjit Singh Sandhu

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राजदूत की नियुक्ति से संबंधित फाइल को सक्षम अधिकारी ने मंजूरी दे दी है। लेकिन सरकार को इसके बारे में आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

2017 में श्रीलंका के उच्‍चायुक्‍त बनने से पहले तरणजीत सिंह संधू 2013-17 तक वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में डिप्‍टी चीफ ऑफ मिशन रहे। 1997-2000 के दौरान भी वह वाशिंगटन में भारतीय मिशन में सेवाएं दे चुके हैं।

Taranjit Singh Sandhu

1988 बैच के आईएफएस अधिकारी, संधू को संयुक्त राष्ट्र में भी काम करने का अनुभव है। उन्हें मार्च 2009 से अगस्त 2011 तक संयुक्त सचिव (यूएन) के रूप में तैनात किया गया था। वह जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन में भी रहे।