newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आंध्र प्रदेश : विजयवाड़ा के कोविड सेंटर में लगी भयानक आग, अब तक 7 की मौत

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक कोविड सेंटर में भयानक आग लग गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। ये कोविड सेंटर विजयवाड़ा के स्वर्णा पैलेस होटल में बनाया गया है।

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक कोविड सेंटर में आज सुबह भयानक आग लग गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। ये कोविड सेंटर विजयवाड़ा के स्वर्णा पैलेस होटल में बनाया गया है।

vijayawada fire

30 लोगों को सेंटर से बाहर निकाला गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए इसे कोविड-19 सुविधा केंद्र के रूप में तब्दील किया गया था। वहीं, इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल, दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटा हुआ है। साथ ही राहत बचाव का कार्य जारी है। बताया गया है कि कई लोगों के होटल में फंसे होने की आशंका है। फिलहाल लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए विजयवाड़ा स्थित स्वर्णा पैलेस होटल को कोविड-19 सुविधा केंद्र के रूप में तब्दील किया गया था। इस होटल में 40 के करीब कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा गया था। वहीं, अन्य कर्मचारियों को मिलाकर कुल 50 लोग यहां रह रहे थे।

vijayawada fire2

आग लगने से कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल इस घटना में सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और माना जा रहा है मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल मृतकों के शवों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है।

जिला कलेक्टर कृष्णा के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे हादसा हुआ। करीब 22 मरीज़ों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, उनका इलाज चल रहा है। अभी हम पूरी बिल्डिंग को खाली करने की कोशिश कर रहे हैं, आग बुझ गई है। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने की वजह शॉट सर्किट है, लेकिन अभी कारण का पता लगाना होगा