newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में भयानक सड़क दुर्घटना, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना लोधा करसुआ के पास शनिवार को दो बसों में टक्कर हो गयी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अलीगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

उप्र के अलीगढ़ में दो बसों की भिड़ंत में चार की मौत, दर्जनों घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना लोधा करसुआ के पास शनिवार को दो बसों में टक्कर हो गयी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी ने बताया कि, “एक बस अलीगढ़ से बल्लभगढ़ की ओर जा रही थी, जो थाना लोधा के करसुआ के करीब पहुंची, तभी बस का एक पहिया फट गया, जिसके चलते सामने से आ रही बस से जा टकरायी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।”

Accident

उन्होंने बताया कि दोनों बसों में कितने सवार थे। अभी इस बात का पता लगाया जा रहा है। सभी घायालों का इलाज हो रहा है। मौके पर डीएम भी पहुंचे। मामले की जांच चल रही है।