नई दिल्ली। मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले (26/11 Mumbai Attack) की आज 12वीं बरसी है। इस दिन भी आतंकी अपनी कायराना हरतक से बाज नहीं आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) में आंतकी हमला (Terrorist Attack) हुआ है। ये हमला सुरक्षाबलों पर हुआ है। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं। हालांकि, सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर के एचएमटी इलाके में आज दोपहर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलाबारी शुरु कर दी। जिसमें दो जवान घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। सूचना मिली है कि कुछ आतंकी इलाके में अभी भी छिपे हैं।
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के पास एचएमटी इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया। अधिक जानकारी का इंतजार है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2020
जम्मू कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आर्मी के जवान रूटीन ड्यूटी पर थे। तीन आतंकवादियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में वो शहीद हो गए। यहां पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की मूवमेंट है, हम शाम तक ग्रुप की पहचान कर लेंगे।
आर्मी के जवान रूटीन ड्यूटी पर थे। तीन आतंकवादियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में वो शहीद हो गए। यहां पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की मूवमेंट है, हम शाम तक ग्रुप की पहचान कर लेंगे: विजय कुमार, आईजी कश्मीर #JammuAndKashmir https://t.co/ndwnPIStIw pic.twitter.com/bYlx05lYCr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2020