newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Azab Gazab: लव मैरिज के खिलाफ युवती के ताउ ने अपने ही दामाद पर किया वार, दंपति ने कोतवाली में दी तहरीर

Azab Gazab: तभी से लड़की पक्ष के लोग दोनों दंपति से रंजिश रखते आ रहे हैं। वहीं, दोनों अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। बुधवार सुबह युवक काम पर जा रहा था।

नई दिल्ली। आज कल के दौर में भी कुछ लोगो के लिए लव मैरिज एक गुनाह है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो लैव मैरिज को खुशी से अपनाते है। वहीं एक युवती के प्रेम विवाह करने से नाराज मायकेवालों ने लड़के पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। किसी तरह युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। दंपती की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा गांव का है। जहां प्रेमी युगल ने करीब डेढ़ साल पहले निकाह किया था। तभी से लड़की पक्ष के लोग दोनों दंपति से रंजिश रखते आ रहे हैं। वहीं, दोनों अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। बुधवार सुबह युवक काम पर जा रहा था। आरोप है कि इस बीच युवती पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और युवती के ताऊ ने चाकू निकालकर हमले की कोशिश की।

लोगों के आते ही युवती का ताऊ फरार
जब लड़की पक्ष के लोग लड़के पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे तब इस पर युवक ने शोर मचा दिया और दौड़ लगा दी। शोर सुनते ही आसपास के लोग आने लगे, लोगो को आता देख युवती का ताऊ और अन्य लोग मौके से फरार हो गए। युवक ने घर जाकर घटना की जानकारी पत्नी को दी।

परिवार के लोगों से जानमाल का खतरा
इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग। साथ ही परिवार के लोगों से जानमाल का खतरा बताया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।