newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Unnao: दूल्हा निकला गंजा तो दुल्हन ने तोड़ी शादी, जयमाला के बाद ऐसे खुली दूल्हे की पोल कि हैरान हो गए लोग

Unnao: मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव का है। जहां लखन कश्यप की पुत्री निशा का विवाह अशोक कुमार कश्यप के पुत्र पंकज के साथ तय किया गया था। बारात के स्वागत का इंतजाम अच्छे से किया गया था। जयमाला का कार्यक्रम भी बहुत अच्छे से संपन्न हुआ लेकिन भंवरी के समय कुछ ऐसा हुआ कि लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं।

नई दिल्ली। भारत जैसे देश में शादी को बहुत पवित्र बंधन माना जाता है और दोनों परिवारों की सलाह के बाद ही एक नया रिश्ता जुड़ता है। आमतौर पर शादी-ब्याह जैसी चीजे देख परख कर ही की जाती हैं लेकिन कई दहेज की मांग या किसी और चीज को लेकर शादी टूट जाती है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब शादी टूटने का मामला सामने आया है जो आपको आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’  की याद दिला देगा। जिसमें एक्टर के सिर पर बाल नहीं थे तो विग लगाकर लड़की से शादी कर ली थी। उन्नाव के परियर गांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन समय रहते दूल्हे की असलियत सबके सामने आ गई।

गंजा निकला दूल्हा

मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव का है। जहां  लखन कश्यप की पुत्री निशा का विवाह अशोक कुमार कश्यप के पुत्र पंकज के साथ तय किया गया था। बारात के स्वागत का इंतजाम अच्छे से किया गया था। जयमाला का कार्यक्रम भी बहुत अच्छे से संपन्न हुआ लेकिन भंवरी के समय कुछ ऐसा हुआ कि लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। दुल्हन पक्ष के तो होश ही उड़ गए। दरअसल भंवरी के समय अचानक दूल्हे को चक्कर आ गए और वो बेहोश हो कर गिर गया। दुल्हन के भाई नितिन विपिन ने दूल्हे के चेहरे और सिर पर पानी के छींटे मारी और सिर सहलाने लगा..तभी हेयर विग निकल के नितिन के हाथ में आ गई। जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता अशोक कुमार से धोखा देने की बात कह कर बंधक बना लिया।

पुलिस ने शांत कराया मामला

मामला बढ़ता देख पुलिस को मौके पर सूचना दी गई। जिसके बाद लड़की ने भी गंजे लड़के से शादी करने मना कर दिया।मामला सुलझाने के लिए पुलिस ने लड़की पक्ष के खर्च का लेनदेन करवा कर मामले को शांत कराया। ये घटना आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला की याद दिलाती है जिसमें आखिरी में यामी गौतम बाल न होने की वजह से तलाक दे देती हैं।